फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से बढ़ी ठंड, आवागमन में भी आई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड, वेयरहाउस, कैनाल रोड सहित अन्य सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से दुश्वारियों में इजाफा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। इससे एक तरफ जहां ठंडक बनी रही, तो वहीं सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में खासी दिक्कतें आईं। ज्यादा परेशानी बस स्टैंड, कैनाल रोड और वेयरहाउस की सड़कों पर आई।
कई जगहों पर बारिश के चलते सड़कों पर मलबा आ गया। इससे राहगीर परेशान रहे। वहीं दोपहर के बाद बिजली के कट भी लगे। बिजली का पिक लोड 1300 मेगावाट तक रहा। हालांकि आपूर्ति 1200 मेगावाट ही रही। इस कारण डेढ़ से दो घंटे के कट सहन करने पड़े। मौसम खराब होने के कारण बाजारों में रौनक भी कम ही रही। सुबह के समय बाजारों बहुत कम लोग दिखाई दिए। हालांकि तीन बजे के बाद चहल पहल बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं और दालों के लिए बारिश अच्छी
बारिश गेहूं और दालों की पैदावार के लिए अच्छी है। खासकर कंडी इलाकों में बारिश न होने के कारण नमी गायब हो रही थी। बारिश होने से अच्छी पैदावार की संभावना है। इस बीच कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह अपने खेतों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें