फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश और तेज हवाओं से शहर में कई जगह बिजली गुल, पानी आपूर्ति भी रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में वीरवार देर रात करीब तीन बजे चली तेज हवाओं के कारण लोगों को पांच घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं से शहर के गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल, कुंजवानी, सतवारी में पेड़ों की टहनियां टूट गईं। इसके चलते कई जगह बिजली की तारें टूट गईं। तीन बजे गुल हुई बिजली सुबह आठ बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शहर में वीरवार देर रात खराब हुआ मौसम शुक्रवार शाम तक ऐसा ही रहा। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। खराब मौसम के चलते बस स्टैंड, पुराना शहर, तालाब तिल्लो, बख्शी नगर, मुट्ठी और अन्य इलाकों में भी बिजली गुल रही। इसी तरह मीरां साहिब, आरएस पुरा और बिश्नाह के कुछ इलाकों में तारें टूटने की सूचना है।
शहर में बिजली की तारों की मरम्मत का काम शुक्रवार देर शाम तक चलता रहा। बिजली गुल रहने से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। पुराना शहर के जुलाखा मोहल्ला, बाहु फोर्ट, नरवाल, सुजवां इलाकों में लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन


गेहूं की फसल को आठ फीसदी नुकसान
दूसरी तरफ बारिश और तूफान से गेहूं की फसल को आठ फीसदी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करेंगी। बारिश के कारण सुबह वार्डों में होने वाली सफाई भी प्रभावित हुई। सुबह नौ बजे मौसम थोड़ा सा साफ हुआ तो सफाई शुरू हुई। दोपहर 11 बजे के बाद मौसम खराब होने के चलते फिर से काम बंद करना पड़ा है। अधिकांश जगहों में कचरे के ढेर लगे रहे। फुटपाथ भी साफ नहीं हो पाए।


चौराहों, सड़कों पर जलभराव से परेशानी
बारिश से चौराहों और सड़कों में भी पानी भर गया। महेशपुरा चौक, जीवल चौक, पनामा चौक, फ्लाईओवर सहित अन्य जगहों में पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी पेश आई। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी हुई।
कोट
कठुआ, सांबा और जम्मू में तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी तक कुल आठ प्रतिशत नुकसान हो चुका है। प्रभावित इलाकों में टीमें दौरा कर नुकसान का आकलन करेंगी।
विज्ञापन

- आरएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग, जम्मू संभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें