सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की खड़ी तथा कटाई की गई फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि थोड़ी सी धूप निकलने पर वह जैसे ही गेहूं की फसल को सुखाते हैं तो बारिश हो जाती है, जिससे अब गेहूं की फसल बरबाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसानों को इस बार भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संवाद