फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: बारिश से जम्मू-पठानकोट हाईवे एक घंटे तक रहा बंद

Sun, 18 Sep 2022 05:38 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मानसर मोड़ पर पानी की निकासी नही होने से एक घंटे तक जम्मू-पठानकोट हाईवे बंद रहा। बाद में मार्ग की मरम्मत करने उपरांत यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
सांबा कस्बे के मानसर मोड पर मार्ग की मरम्मत करते जीसीबी मशीन - फोटो : SAMBA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा में शनिवार सुबह हुई बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव रहा। मानसर मोड़ पर पानी की निकासी नही होने से एक घंटे तक जम्मू-पठानकोट हाईवे बंद रहा। बाद में मार्ग की मरम्मत करने उपरांत यातायात बहाल किया गया।

विज्ञापन


अधिक वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहर को यातायात पुलिस की ओर से कुछ देर के लिए यातायात बंद किया गया। ताकि मार्ग पर बन चुके दलदल को हटाया जा सके। जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी रहने पर मार्ग पर वाहनों की कतारें लगने लगीं। जिस पर आध घंटे बाद मार्ग को दोबारा बहाल कर दिया गया।

उधर, सांबा-मानसर मार्ग के दबोह गांव के निकट मार्ग पर कंकर पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया, जिस कारण करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। कश्मीर से दिल्ली जा रहे एक परिवार की कार दलदल में फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से यातायात पुलिस ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


सनद रहे कि प्रत्येक बरसात में दबोह नाले पर कंकर पत्थर कारण मार्ग कई-कई घंटों तक बंद रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने पर बारिश आने पर मार्ग कई-कई घंटों तक बंद रहता है।

बारिश से किसानों की जिंदगी पटरी पर लौटी
रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश से किसानों की जिंदगी पटरी पर लौटी है। तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। इस समय किसानों को पानी की बहुत जरूरत थी। चेयरमैन दर्शन सिंह, किसान नेता मोहन सिंह भट्टी, भगवान चौधरी, हैप्पी सिंह जमवाल, बिकी सिंह जमवाल, जरनैल सिंह जेलू ने कहां कि इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। इस समय धान की फसल को पानी बहुत जरूरत होती है। इस समय बिजली की बहुत कटौती हो रही थी, जिसके चलते खेतों में पानी नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें