फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में बारिश का पानी घरों में घुसा

विज्ञापन
अखनूर के सीमावर्ती क्षेत्र मे घरों में घुसा बारिश का पानी।
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दूसरी ओर चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र तीन गेज कम रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से बारिश से कामेश्वर मंदिर के पास बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सौहल रोड पर गांव करंगी के मेन रोड पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होने पर पानी सड़क पर आने से दो घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़क के आसपास दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिस पर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह दस बजे 26 गेज था, जो दोपहर तक 28 गेज पहुंच गया। सायं तीन बजे 29.6 गेज तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से तीन गेज कम था।
पानी निकासी नहीं होने पर किया प्रदर्शन
घगवाल। कस्बे के बाजारों में पानी निकासी नहीं होने पर पानी मार्ग पर जमा रहने पर स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंच रमण शर्मा ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने पर पानी मार्ग में जमा है। आने जाने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पानी निकासी का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर आ जाएंगे। प्रदर्शन में स्थानीय सरपंच, पंच व लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें