फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय, 30 तक बारिश के आसार, भूस्खलन से दस घंटे बंद रहा श्रीनगर हाईवे

Tue, 27 Jun 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून तक बारिश के आसार हैं। मानसून सत्र में अब तक जिला कठुआ में सबसे ज्यादा 134 एमएम बाारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
पटनीटॉप में हुई बारिश के बाद पहुंचे पर्यटक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। डोडा जिले में नदी-नाले उफान पर रहे। रामबन और बनिहाल के बीच मेहाड़, कैफटेरिया मोड सहित अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण दस घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा जो शाम चार बजे खुला।

विज्ञापन


पर्यटन स्थल पटनीटॉप पर्यटकों से गुलजार हो गया। शाम तक यहां के सभी होटल भर गए थे। यातायात बहाल होते ही दोनों ओर से जाम लग गया। हाईवे पर सैकड़ों वाहन रेंगते रहे। जिला राजोरी और पुंछ के शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड भूस्खलन के कारण पांच घंटे बंद रहा।

कठुआ के उज्ज दरिया में अचानक जलस्तर बढ़ने से दोपहर में सात लोग फंस गए जिनको रात 9 बजे बाहर निकाला गया। भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रामबन में 8वीं से दसवीं कक्षा तक स्कूल बंद रखे गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून तक बारिश के आसार हैं। मानसून सत्र में अब तक जिला कठुआ में सबसे ज्यादा 134 एमएम बाारिश दर्ज की गई है। 

श्रीनगर में मौसम साफ रहा, लेह में सबसे कम 8 डिग्री रहा पारा

जम्मू में सोमवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। रात से ही जारी यह सिलसिला सुबह दस बजे तक नहीं थमा था। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 31.6 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


इसके अलावा बनिहाल में सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 22.5, बटोत में सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 21.1, कटड़ा में सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 29.0 और भद्रवाह में सामान्य से 11.2 डिग्री गिरकर 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ के विभिन्न हिस्सों में दोपहर तक बारिश हुई।

राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य कई जिलों में बीती रात हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.0, पहलगाम में 21.2 और गुलमर्ग में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में बीती रात न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें