फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में दोपहर बाद बरसी बारिश और ओले

Mon, 17 Mar 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी में रविवार दोपहर को हुई बारिश के दौरान सुनसान पड़ा मुख्य बाजार।संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
रियासी। मौसम ने रविवार को अचानक करवट ली। सुबह आसमान साफ था और तेज धूप खिली हुई थी, जिससे लोगों ने गर्माहट का आनंद लिया। हालांकि, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद पहले से ही मौसम ठंडा था। रविवार सुबह की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने ठंड फिर बढ़ा दी। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें