जम्मू। डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन राजेश अग्रवाल ने रविवार को आरोग्य सेतु नामक मोबाइल ऐप लांच किया। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को कोरोना से संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक कर संक्रमण के संभावित जोखिम के बारे में सतर्क करेगा। पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरू होने पर स्टेशन पर प्रवेश करने में इस ऐप की मदद ली जाएगी। डीआरएम ने कहा कि रेल मंत्रालय ने सभी रेल कर्मियों को ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ऐप में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद इस ऐप के माध्यम से लोगों को जानकारी मिलती रहेगी।