डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन राजेश अग्रवाल ने रविवार को आरोग्य सेतु नामक मोबाइल ऐप लांच किया | यह ऐप उपयोगकर्ताओं को कोविड-19 से संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक कर संक्रमण के संभावित जोखिम के बारे में सतर्क करेगा | पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरु होने पर स्टेशन पर प्रवेश करने में इस ऐप की मदद ली जाएगी। डीआरएम ने कहा कि रेल मंत्रालय ने सभी रेल कर्मियों को ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा है | ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ऐप में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा | इसमें स्वास्थ्य और यात्रा से संबंधित विवरण दर्ज कर अपना \"सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट\" कर सकते हैं | ऐप पर \"ग्रीन स्टेटस\" प्राप्त होगा जिससे जब भी पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी तो स्टेशन पर प्रवेश करने में मदद मिलेगी |