फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे पार्किंग पर विवाद, ट्रांसपोर्टर बोले-बैरिकेड नहीं लगने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन की पार्किंग का निजीकरण को लेकर विवाद जारी है। ठेकेदार द्वारा बैरिकेड लगाने पर ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन रेलवे स्टेशन के सदस्यों ने रोष जताया और ऐसी व्यवस्था शुरू करने से बाज आने के लिए कहा। शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि 31 सितंबर को ठेकेदार की ओर से पार्किंग में बैरिकेड लगाने की कोशिश की जिसका विरोध जताया। एक सितंबर को फिर से ऐसा करने का प्रयास हुआ। इस दौरान सदस्यों को धमकाया और गाली-गलोच किया। इसकी लिखित शिकायत जीआरपी थाने में दी। उम्मीद है कि पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्किंग स्थल के पास बैरिकेड लग जाएगा तो जाम की स्थिति बनेगी। मंडलायुक्त को भी समस्या से संबंधित पत्र लिखा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें