पूजा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तर रेलवे जम्मू-कटड़ा के बीच और ट्रेनों को बहाल करने जा रहा है। ये ट्रेनें पहले से चल रही दो डीएमयू, जम्मू तवी-कोलकाता और कटड़ा-नई दिल्ली के अलावा होंगी। नई बहाल होने वाली ट्रेनों में 12472, 12474, 12476, 12478 स्वराज ग्रुप ट्रेनें छह सितंबर से शुरू होंगी। 12414 जम्मूतवी–अजमेर जं. पूजा एक्सप्रेस सात सितंबर से चलेगी। 22478 कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन सात सितंबर से बहाल होगी। 16032, 16318, 16788 ग्रुप ट्रेनें आठ सितंबर से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। 26 अगस्त के बाद से जम्मू आने-जाने वाली नियमित ट्रेनें रद्द हैं। कुछ ट्रेनों को लुधियाना-अमृतसर वाया सहारनपुर से चलाया जा रहा है। बता दें कि उत्तर रेलवे ने कठुआ-माधोपुर सेक्शन पर हुए नुकसान के चलते नियमित ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रद्द कर दिया है। रेलवे विशेष ट्रेनों को ही एक तरफ चल रहा है।