रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित करते मंडल रेल प्रबंधक स्रोत रेलवे
जम्मू। रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने नियंत्रण कक्ष में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेल संचालन को सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारू बनाए रखने में नियंत्रण कक्ष की अहम भूमिका होती है। बरसात और पहाड़ी क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल, बिजली और सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो