जम्मू। रेलवे ट्रैकमैन की ड्यूटी लेवल क्रॉसिंग गेट पर बने अंडर ग्राउंड पाथ-वे (एलएचएस) पर लगाने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने सीनियर डीईएन (सी) के खिलाफ विरोध व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि लेवल क्रॉसिंग गेट पर बने अंडर ग्राउंड पथ-वे में बिना किसी सुविधा के ट्रैकमैन को 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है जबकि ट्रैकमैन का काम रेलवे ट्रैक की मेंटनेस करना है। शाखा सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि अफसरों की मनमानी के कारण कर्मचारी परेशान हैं। इस दौरान शाखा उपाध्यक्ष बृजमोहन, रामपाल शर्मा, पीपी सिंह, अजय यादव, मदन कुमार, रूपेंद्र, तारिक व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो