फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में स्प्रे सेनिटाइजेशन किया गया

विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में कीटनाशक का छिड़काव करता कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी में स्प्रे और सैनिटाइज किया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों रेलकर्मियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य चिंताओं को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के सचिव कॉम शैम्बर सिंह ने अधिकारियों से महामारी से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। वही रेलवे कॉलोनियों में साफ सफाई की व्यवस्था,कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और कर्मचारियों को मास्क,सेनिटाइजर,हैंड ग्लब्स की भी मांग को रखी थी। इन सभी मांगो पर अधिकारियों के तरफ से सकारात्मक पहल हुई जिसके फलस्वरूप शनिवार को जम्मू एडीएमओ प्रशांत कुमार और सीएचआई अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर कॉलोनियों में स्प्रे और सेनिटाइजर का काम शुरु हो गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष एस बी दास प्रकाश चन्द भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें