जम्मू। दवा और खाद्य नियंत्रण संगठन ने रविवार को शहर के मुख्य बाजार समेत, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर दबिश देकर बाहर से लाई जा रही मिठाई और पनीर के सैंपल भरे हैं। टीमों ने बाजार खुलते ही दबिश दी और जांच के बाद करीब 45 सैंपल अलग-अलग जगह से लिए। टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लखनपुर में आने वाले वाहनों की जांच की। जैसे ही टीमें बाजारों में पहुंचीं तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। त्योहारी सीजन में अब तक करीब 160 से ज्यादा सैंपल टीमें भर चुकी हैं। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। फेल होने पर संबंधित व्यापारियों पर कोर्ट में केस चलेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दवा और खाद्य नियंत्रण संगठन के डिप्टी डायरेक्टर मदन लाल मंगोत्रा ने कहा कि चेकिंग अभियान जारी रखा। ब्यूरो