फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी गतिविधि: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े दो लोगों के घरों पर दबिश, एक गिरफ्तार, संदिग्ध दस्तावेज मिले 

Sat, 07 May 2022 01:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री में डोडा क्षेत्र से संबंधित जमात ए इस्लामी (प्रतिबंधित संगठन) का साहित्य बरामद किया है। इसके अलावा अब्दुल रहमान नाम के एक व्यक्ति के प्रमाणपत्र मिले हैं जो पाकिस्तान का रहने वाला था। 
विज्ञापन
जमात ए इस्लामी से जुड़े लोगों की कागजातों की जांच करता पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के लिए काम करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। 15 साल पुराने एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के जम्मू स्थित तीन ठिकानों पर दबिश देकर कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें पाकिस्तान के कई लोगों के मोबाइल नंबर तक शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस ने इसे लेकर एक और केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों आरोपी 15 साल से चल रहे हैं फरार

वर्ष 2007 में हुर्रियत नेता सईद अली शाह गिलानी जम्मू के खटिका तालाब आए थे। कुछ लोगों ने देशविरोधी नारेबाजी की और देश के खिलाफ काफी कुछ बोला। इसके बाद सिटी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया। तब पुलिस ने दो लोगों की पहचान की। इनमें दलपत्तियां मोहल्ले का रहने वाला रईस अहमद मलिक और मूल रूप से डोडा के भलेसा और इस समय खटिका तालाब का रहने वाला मोहम्मद शरीफ सरताज शामिल हैं। यह दोनों 15 साल से फरार थे।शुक्रवार को पुख्ता सूचना के आधार पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी और एक को गिरफ्तार कर लिया।

महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

इस दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा घर की तलाशी का वारंट जारी करने के बाद पुलिस की विशेष टीमों ने 2007 के दर्ज मामले में वांछित इन आरोपियों के दलपत्तियां मोहल्ला, सुंजवां और खटिका तालाब स्थित घरों पर दबिश दी। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों के घरों की तलाशी में कई संवेदनशील दस्तावेज, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 

दबिश में यह सब मिला 

जब्त सामग्री में डोडा क्षेत्र से संबंधित जमात ए इस्लामी (प्रतिबंधित संगठन) का साहित्य, पाकिस्तान में चिकित्सा डिग्री में प्रवेश के लिए फॉर्म, अब्दुल रहमान नाम के एक व्यक्ति के बारे में एक रिपोर्ट शामिल है, जो पाकिस्तान का रहने वाला था और उक्त क्षेत्र का दौरा कर चुका है। जम्मू से संबंधित साहित्य कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन, पाकिस्तान नंबर वाली एक फोन डायरी, विभिन्न खातों के बारे में कैश रजिस्टर, ईरान से संबंधित एक पहचान पत्र, जमात ए इस्लामी नेताओं के साथ तस्वीरें, जम्मू कश्मीर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पर्चे और मोहर शामिल हैं। 

100 से अधिक अफसरों, कर्मियों ने दी दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जम्मू की ओर से विशेष टीमें गठित की गई थीं। शहर के दोनों एसपी नॉर्थ कुलवीर हांडा और साउथ ममता शर्मा के नेतृत्व में एसडीपीओ नॉर्थ शरद कालू, एसडीपीओ वेस्ट राहुल नागर, एसडीपीओ साउथ संचित शर्मा और एसएचओ सिटी पुलिस राकेश कुमार वाली टीम में करीब 100 पुलिस कर्मी शामिल हुए। तीनों जगहों पर पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की, ताकि कोई विवाद न हो और आरोपी पकड़ से बाहर न निकलें।  

उर्दू का अखबार भी चलाता है सरताज

सूत्रों का कहना है कि आरोपी मोहम्मद शरीफ सरताज उर्दू का एक अखबार भी चलाता है। इसकी जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। वह अखबार के जरिए क्या कुछ करता था यह जांच का विषय है। अखबार का कार्यालय भी खटीका तालाब में है।

 

प्रतिबंधित संगठन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी को लेकर थाना पीर मीठा में 27/2022 यू/एस 10,13 और 39 यूएपीए में एक नया मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

-चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें