फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में नहीं छोड़ी कोई कसर, बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Mon, 23 Feb 2026 04:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अब तक किसी बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि गठबंधन की किसी भी बैठक में अब तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सीएम उमर ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर की, जिसमें उन्होंने डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन को इंडिया ब्लॉक का सबसे उपयुक्त संयोजक बताया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, अभी तक इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह चर्चा कहां से आ रही है। अय्यर ने अपनी व्यक्तिगत राय दी है, उन्हें देने का अधिकार है। लेकिन जब भी कोई फैसला होगा वह इंडिया ब्लॉक के सभी सदस्यों की सहमति से लिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काम की सराहना करते हुए उमर ने कहा राहुल गांधी ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ हर संभव कदम उठाया है। विपक्ष के नेता का यही काम है। चुनाव में कभी-कभी कांग्रेस हार सकती है, लेकिन इंडिया ब्लॉक का मुख्य काम सरकार को जवाबदेह बनाना और बीजेपी का विरोध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें