फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रघुनाथ मंदिर में दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव शुरू

विज्ञापन
श्रीरघुनाथजी मंदिर में गणेश पुजा के दौरान उपस्थित भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गणेश चतुर्थी उत्सव रघुनाथ मंदिर में उत्साह और भक्ति के साथ मंगलवार को शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्योहार दस दिन तक चलेगा। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने स्थापना समारोह के दौरान भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। सचिव ने पुजारियों और भक्तों के साथ केंद्रशासित प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अवतार और विघ्नहर्ता के रूप में पूजनीय भगवान गणेश भक्तों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं। त्योहार का उद्देश्य सामंजस्यपूर्ण और बाधामुक्त जीवन के लिए देवता से आशीर्वाद मांगना है। मुख्य पुजारी ने त्योहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे भक्तों के बीच आध्यात्मिकता की भावना पैदा होती है। इस बात पर जोर दिया कि दस दिनों तक चलने वाला त्योहार विश्वास, एकता और भक्ति के मूल्यों की याद दिलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें