फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिना दस्तावेज राफ्टिंग चिनाब में उतारने पर होगी कार्रवाई

Thu, 11 May 2023 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अब बिना दस्तावेज राफ्टिंग चिनाब में उतारने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय के साथ लगते नमबला, बारादरी, कांसीपटटा, तलवाडा में चिनाब के भीतर राफ्ट चलाने वालों के पास सभी प्रकार के दस्तावेज होना जरूरी है। राफ्ट चलाने वाले की भी पूरी जानकारी देनी होगी। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने दरिया में राफ्टिंग चलाने वाले सभी एजेंसियों को जरूरी निर्देश जारी करने की तैयारी कर ली है। बीते सोमवार को दरिया चिनाब पर बने पुल के पिलर के साथ टकराने से राफ्ट पलट गई थी, जिसमें 13 लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। बाद में उन्हें काफी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया था। बताया जाता है कि राफ्ट में 8 या 9 से ज्यादा लोगों को नहीं बिठाया जाता है। इसके अलावा चालक दल के दो से तीन सदस्य मौजूद रहते हैं। सोमवार को चिनाब में पलटी राफ्ट में एक ही चालक था जो राफ्ट चला रहा था। ओवरलोडिंग के कारण राफ्ट संभल पलट गई। एडीसी अब्दुल सत्तार ने बैठक कर इस संदर्भ में जरूरी निर्देश जारी किए। पुलिस ने राफ्टिंग करवाने वाले कुछ एजेंसियों के मालिकों को भी बुलाकर उनसे पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं। हादसे के बाद दरिया में राफ्टिंग करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नोट खबर फोटो नंबर एक सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें