जीएमसी श्रीनगर के प्रिंसिपल के अनुसार एसएमएचएस अस्पताल में रेडिएशन अनकोलाजी सेवा को आगामी 13 अक्तूबर से बहाल किया जा रहा है।
इसमें नए कैंसर मरीजों के लिए पंजीकरण, फालोअप चिकित्सा, वार्ड सेवा, कीमोथैरेपी, डे केयर कीमोथैरेपी और स्पोर्टिव केयर सेवा को शुरू किया जाएगा।
अस्पताल में रेडियोथैरेपी चिकित्सा अभी बहाल न होने के कारण करीब 55 मरीजों को स्किमस में रेडियोथैरेपी चिकित्सा दी जाएगी।