श्रीनगर। सुंबल के शाहतुलपोरा दांगेरपोरा इलाके में रविवार को एक नशा तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचते ही लोग नशा तस्कर को बचाने के लिए सड़क पर उतर आए। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।