फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट में रिटायर्ड जेडईओ समेत दो के घरों पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी लेने और डबल सर्विस बुक तैयार करने के दो साल पुराने मामले में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सुरनकोट में एक रिटायर जेडईओ और अन्य के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। कई तरह के दस्तावेज घरों से बरामद किए गए। सुरनकोट के एसडीएम भी क्राइम ब्रांच के साथ थे। बता दें कि 2018 में रिटायर जेडईओ अब्दुल खालिक निवासी गुंथल सुरनकोट और मोहम्मद अजबर खान निवासी गुंथल पर 420 का केस दर्ज है। शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेज के जरिए जेडईओ ने किसी व्यक्ति को नौकरी पर रखा और उसकी डबल सर्विस बुुक भी बनाई। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दबिश देकर पूछताछ की। अब मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें