पुरमंडल। अमावस्या पर पुरमंडल और उत्तरवाहिनी में वीरवार को हजारों लोगों ने शिव पूजन किया। साथ ही गंगा में स्नान भी किया। लोगों ने ऐतिहासिक देविका नदी गया घाट में पितृ पूजन भी किया। इस दौरान दान पुण्य भी किया। लोगों ने इस दौरान लंगर भी लगाए।
देविका स्नान करने आए पुरषोत्तम कुमार, देवराज, दर्शन कुमार, राज कुमार आदि ने बताया कि ऐतिहासिक स्थल पुरमंडल और उत्तरवाहिनी सदियों पुराना ऐतिहासिक स्थल है, लेकिन इस स्थल की आज तक अनदेखी हुई है। यहां पर श्रद्धालु आकर कई दिनों तक रुकते थे और पूजा अर्चना करने के बाद अपने-अपने घरों को जाते थे, लेकिन आज यहां रुकने का कोई उचित प्रबंध नहीं है। देविका घाट में महिलाओं के स्नान के लिए कोई स्नान घाट नहीं है। टेंट के पर्दे लगाकर बनाए स्नान घाटों में नहाना बहुत मुश्किल है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से इस ऐतिहासिक स्थल पर उचित प्रबंध करने की मांग की है।