पुलवामा के अवंतिपोरा में पकड़ी गई महिला ड्रग तस्कर। स्रोत पुलिस
पुलवामा। पुलिस ने रविवार को अवंतिपोरा के पडगामपोरा में लगाए गए नाके के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 421 ग्राम चरस बरामद की गई। महिला की पहचान रूबीना पत्नी आशिक शेख निवासी जाहिद पोरा हवल के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद