पुलवामा। सिडको कांप्लेक्स लस्सीपोरा से एक टैंकर रंबियारा नदी के किनारे रविवार को गंदगी फेंकते हुए देखा गया। इस पर पर्यावरणविदों ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि टैंकर बिना किसी डर के नदी के किनारे मल फेंक रहा है। इससे लोगों में पारिस्थितिक प्रदूषण होने का डर पैदा हो गया है। लोगों ने टैंकर द्वारा मल को नदी किनारे फेंके जाने पर क्षेत्र के पर्यावरण पर सीधा हमला बताते हुए पुलवामा डीसी से जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी और तात्कालिक कार्रवाई करने का आग्रह किया। संवाद