पुलवामा में नए कानूनों पर जागरुकता बैठक। स्रोत पुलिस
पुलवामा। साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला पुलिस लाइन पुलवामा में शनिवार को एसएसपी पीडी नित्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बैंक, एनआईसी और साइबर यूनिट पुलवामा के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने साइबर खतरों, प्रभावी रिपोर्टिंग तंत्र और रोकथाम एवं समय पर कार्रवाई की रणनीतियों पर चर्चा की। पुलिस के अधिकारियों ने साइबर अपराध के हालिया रुझानों, जांच प्रक्रियाओं और जन सुरक्षा उपायों पर विचार साझा किया। संवाद
-