फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से अधिकतर पेट्रोल पंप सूखे

विज्ञापन
आरएस पुरा में पेट्रोल व डीजल की कमी होने पर पेट्रोलियम पंप लगाया गया बोर्ड।
विज्ञापन
आरएस पुरा। पेट्रोल-डीजल की कमी होने पर लोगों द्वारा अधिक पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी करने पर कई पेट्रोल पंपों में डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया है। पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते रेलमार्ग बंद होने पर जम्मू कश्मीर में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति न होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों में कमी के बारे में सुने जाने पर लोग पेट्रोल-डीजल का स्टाक एकत्र कर रहे हैं। अगर इसी प्रकार के हालात रहे तो आने वाले दिनों में उप जिले के सभी पेट्रोल पंप सूख जाएंगे। जिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोलियम पदार्थ नहीं है वहां पर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें