सुंदरबनी। ब्लाक स्योट में शनिवार को जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के संबंध में जागरूक किया गया। बीडीसी अध्यक्ष स्योट तथा ब्लॉक स्योट के सरपंचों पंचों की देखरेख में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को दिए जा रहे मुफ्त राशन के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंद को तभी लाभ मिल सकता है जब उन्हें इन योजनाओं की पूरी तरह से जानकारी हो। इस मौके पर ब्लॉक स्योट के सभी सरपंचों पंचों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे। संवाद