घगवाल मार्ग पर बैठे अबारा पशु हादसों को न्योता देते हुए
- फोटो : SAMBA
घगवाल। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों पर घूम रहे पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। घगवाल की मुख्य सड़कों पर कहीं भी इन पशुओं को घूमते देखा जा सकता है। सांबा से लेकर घगवाल तक सड़कों पर इन दिनों पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
नगर की सड़काें पर पशुओं की भरमार है, जिससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। शहर में इनके लिए गौशालाएं बनी हुई हैं, लेकिन उसके बाद भी सड़कों पर यह खुले आम घूम रहे हैं। ये पशु कई स्थानों पर तो सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठे होते हैं। कई बार वाहन के आने पर यह डिवाइडर से उठकर सड़क पर आ जाते हैं। अचानक पशु के आने से वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, जिस करण कई राहगीर वाहन चालक घायल हो चुके हैं, लेकिन इनकी सुध नहीं ली जा रही है। हालांकि कुछ स्थानीय युवा हादसों में घायल पशुओं का उपचार तो करते हैं, लेकिन इनका कोई स्थायी स्थान नहीं बनाया गया है। यहीं नहीं कई स्थानों पर यह पशु सड़क के बीच बैठे होते हैं। इससे जहां जाम की स्थिति होती है। जाम से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी प्रेम लाल, कुलभूषण, नीरज, मुकेश व रोहित ने कहा कि इन पशुओं के लिए भी प्रशासन स्थायी स्थान बनाए, ताकि पशुओं व आमजन इससे परेशान न हो।