विजयपुर। डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने में गरीबों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रमेश कुमार, साहिल कुमार, देवी दास, राकेश कुमार, पूनम देवी, मोहनी आदि ने बताया कि सर्टिफिकेट बनाने के चक्कर में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। क्योंकि सरकार ने उसमें प्रक्रिया मांगी है उसे पूरा करने में फोटो स्टेट वालों को ही लाभ मिल रहा है। क्योंकि प्रमाणपत्र के लिए कई प्रकार के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक तरफ करोना महामारी, लॉकडाउन के कारण हम पहले ही बहुत परेशान हो गए हैं। ऊपर से कई तरह की दस्तावेज मांग कर हम लोगों को परेशान किया जा रहा है। संवाद