फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप नहर में आज छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों की मांग पर बुधवार को प्रताप नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सनद रहे कि खौड़, ज्यौड़ियां तथा अखनूर क्षेत्र के किसानों ने मवेशियों के चारे के सूखने को लेकर अमर उजाला के माध्यम से सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द प्रताप नहर में पानी छोड़ने की मांग की थी। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर हमेश मनचडां ने आश्वासन दिया था कि क्षेत्र की कुछ नहरों की मरम्मत तथा निकासी का काम चल रहा है। इसे जल्द से जल्द खत्म कर सात अप्रैल तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। किसानों ने बताया कि तेज धूप पड़ने तथा सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से मवेशियों का चारा (बरसीन) सूख रहा है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों ने जल्द से जल्द सिंचाई विभाग से प्रताप नहर में पानी छोड़ने की मांग की थी। इससे पहले हर साल वैसाखी के दिन नहर में पानी छोड़ा जाता रहा है। यह पुरानी परंपरा थी, जिसको किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग ने तोड़कर वैसाखी से पहले पानी छोड़ रहा है। किसान सरफु राम चौधरी, सतपाल चौधरी तथा रमेश चौधरी ने सिंचाई विभाग की प्रशंसा करते हुए बताया कि विभाग की तरफ से इस बार नहरों की सफाई अच्छे तरीके और सही समय पर की गई है, जिसके लिए विभाग के आभारी हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें