बाड़ी ब्राह्मणा के पार्क में लगी ग्रिल से उखाड़ी गई सरिया।
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित पार्क की देखरेख सही तरीके से नहीं हो रही है। यह पार्क लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। इसमें लोग सुबह शाम को सैर करने आते हैं। बच्चे भी यहां पर खेलते कूदते हैं। विशेष बात यह है कि इस पार्क की देखभाल नहीं हो रही है। इस कारण यह दिन प्रतिदिन बदहाल होता जा रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए पार्क की चारदीवारी में लोहे की ग्रिल लगाई गई। ग्रिल के ऊपरी हिस्से में करीब छह इंच की नुकीली सरिया लगाई गई है। लेकिन अधिकतर ग्रिल से यह सरिया चोर उचक्के उखाड़ ले गए हैं। पार्क में पेड़ा पौधे लगाने या उनकी देखरेख की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क में प्रकाश की व्यवस्था के लिए खंभे तो लगे हैं लेकिन उसकी तारें अस्त व्यस्त हैं। पार्क से सटकर ही नहर बह रही है। नहर और पार्क के बीच बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे पार्क की सुंदरता और बिगड़ी दिखाई देते है। पार्क परिसर में उगी घास की न तो कटाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न पार्क में लगी बेंच आदि को व्यवस्थित किया जा रहा है। पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों की मांग है कि म्यूनिसिपल कमेटी इस इस पार्क के रखरखाव की तरफ ध्यान दे और उसे व्यवस्थित करे। संवाद