सांबा थाने में दर्ज दो एनडीपीएस मामलों में पकड़े
दो अलग-अलग एफआईआर में महिला सहित दो आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने अभियान में पुलिस थाना सांबा में दर्ज दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में दो नशा तस्करों (किंगपिन) को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के तहत अन्य दो कुख्यात अपराधियों पर मामला दर्ज किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कुलजीत सिंह निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली और सागर निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
जांच के दौरान सांबा पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी कुलजीत सिंह और सागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच के दौरान बैकवर्ड लिंक के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन सांबा में दोनों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज था। परिणामस्वरूप दो अलग-अलग एफआईआर में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने कठिन प्रयासों के साथ-साथ पेशेवर तरीके से जांच की है, उक्त मामलों में आगे और पीछे की कड़ियों पर काम किया है। जिला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत दो कट्टर अपराधियों को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया है। व्यक्तियों की पहचान राधे शाम उर्फ शामू पुत्र सोम दत्त निवासी शहजादपुर तहसील रामगढ़ जिला सांबा और शिव दयाल उर्फ सनी पुत्र राजिंदर कुमार निवासी चोहाला कोठे, तहसील आरएस पुरा, जिला जम्मू अब तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। वे सांबा में कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिससे सार्वजनिक शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। थाना प्रभारी रामगढ़ और थाना बाड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने इन वारंटों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया। आरोपियों को जिला जेल कठुआ में कैद किया गया।