फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में वकीलों ने हाईवे बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बार एसोसिएशन ने सोमवार को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान मंदीप सिंह संब्याल के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष बलबीर चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन

सांबा कोर्ट के वकीलों ने जिला न्यायालय परिसर से रोष रैली निकाली। इसके बाद जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, जहां आधे घंटे तक राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उप राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रही है।
बार एसोसिएशन सांबा के अध्यक्ष मनदीप सिंह संब्याल ने कहा कि व्यावसायिक मामलों को चंडीगढ़ कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं विजयपुर में केवल एक रजिस्ट्रार कोर्ट बनाया गया है। जबसे यूटी बना है, तब से रजिस्ट्रेशन का काम बंद है। अब यह एसीआर और एसडीएम ऑफिस में शिफ्ट हो गया है। सरकार ने आश्वासन दिया था कि रजिस्ट्रार ऑफिस का अलग विंग बनाया जाएगा। लेकिन आज तक उप पंजीयक कार्यालय को अलग विंग नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें