फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट के सदस्यों ने मांगों के लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क में विभिन्न विभागों में काम कर रहे दैनिक वेतन भोगियों की मांगों को लेकर कैजुअल लेबर यूनाईटेड फ्रंट के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर हुसैन ने की। उन्होंने मांग की कि विभिन्न विभागों में काम करने वाले कई दैनिक वेतन भोगियों का बकाया वेतन दिया जाए और उन्हें शीघ्र नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी सरकार आई हो दैनिक वेतन भोगियों के साथ सौतेला व्यवहार ही किया है। यह लोग कई वर्षों से विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इनकी मांगो पर किसी भी सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है। इसको लेकर दैनिक वेतन भोगियों में भारी रोष है। प्रदर्शन में दीपक गुप्ता, संजीव ठाकुर, दर्शन आदि भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें