आरएस पुरा। कस्बे में पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले मंगलवार को जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी पार्क के सामने विभाग के कार्यालय में धरना देकर मांगें पूरी करने की सरकार से गुहार लगाई। इस दौरान दलजीत चौक तक रोष रैली निकाली गई। कर्मचारी नेता रवि हंस, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह ताज, विजय कुमार, पुरषोत्तम चौधरी ने कहा कि दो दशक से कर्मी सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने जून में आंदोलन शुरू किया था, लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली। अब जम्मू में आठ सितंबर को चीफ कार्यालय में थालियां बजाकर सरकार को जगाएंगे। इस दौरान सभी जिलों से भी अस्थाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे।