फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पक्की नौकरी के लिए 432 दिन की हड़ताल, 25 बैठकें हुईं, नतीजा शून्य

विज्ञापन
प्रदर्शन करते डेलिवेजर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जलशक्ति विभाग के 25 हजार से अधिक अस्थायी कर्मी स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 423 दिन से चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। स्थायी होने के इंतजार में सात कर्मी रिटायर हो चुके हैं, 10 का देहांत हो गया है। इन कर्मियों की उच्च अधिकारियों के साथ 25 बैठकें भी हुईं, लेकिन नतीजा शून्य है। अस्थायी कर्मियों का कहना है कि एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है। वे लोग सड़कों पर उतरे, लाठियां खाईं, लेकिन मामला वहीं का वहीं है। वीरवार को भी धरने पर बैठे कर्मियों ने नारेबाजी कर सरकार को कोसा। कर्मचारी फोरम के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि एक साल से अधिक समय से वे लोग दिन-रात हड़ताल पर बैठे हैं। हर बार बैठक के नाम पर उन्हें आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थायी नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें