फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से बचकर पीछे के दरवाजे से निकले प्रमुख सचिव

विज्ञापन
प्रिंसिपल सचिव का घेराव करने जा रहे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते शनिवार को विभाग के प्रमुख सचिव को मिनी सचिवालय के मुख्य गेट को छोड़ दूसरे गेट से निकल गए। इससे कर्मचारियों की मुख्य सचिव को घेरने की योजना सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

विभाग के प्रमुख सचिव मिनी सचिवालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रमुख सचिव के रियासी दौरे का पता चलने के बाद विभाग के अस्थायी कर्मचारी कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रमुख सचिव के घेराव की रणनीति तैयार की गई। कर्मचारियों ने कार्यालय से रोष रैली शुरू की।
नगर के मुख्य हिस्सों से गुजरते हुए रैली मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंची, जहां सभी कर्मचारी धरना देकर बैठ गए। इस दौरान सचिवालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। कर्मचारियों के धरने का पता चलते ही प्रमुख सचिव प्रेक्षागृह के पास बने दूसरे गेट से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान देवेंदर सिंह ने बताया कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को प्रमुख सचिव का घेराव कर वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत करवाया जाना था, लेकिन सचिव उनसे मिले बिना ही चोरी छिपे निकल गए। इससे साफ पता चलता है कि बिना वेतन तथा मूलभूत सुविधाओं के काम कर रहे कर्मचारियों की उनको कितनी फिक्र है? बाद में सभी कर्मचारी भी धरना प्रदर्शन समाप्त कर घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें