फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत उठाने से रोकने पर टिप्पर चालकों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। राजोरी से कंथान रेत लेने जा रहे टिप्परों को रोकने पर चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पौनी के पास खडे़ टिप्पर चालक मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद कबीर, मोहम्मद रशीद व इमरान मलिक ने बताया कि उन्हें 24 जनवरी को पौनी में रोका गया था। वह कंथान से रेत को लेने जा रहे थे। वह तीन दिन से दुकानों से खरीद खाने को मजबूर हैं। इस कारण खर्चा भी काफी ज्यादा हो रहा है। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिला राजौरी-पुंछ से रेत लेने आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। ऐसा कंथान में आए दिन लगने वाले जाम के कारण किया गया है। अगले निर्देश तक राजौरी-पुंछ से आने वाले टिप्परों को रियासी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। टिप्पर चालकों का कहना है कि उन को भांवला में ही रोक देना चाहिए था, ताकि वापस चले जाते। बीस किलोमीटर दूर आने पर रोक दिया गया है। यह चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें