फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के जलशक्ति विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रधान मुंशी राम बाली के नेतृत्व में कार्यालय परिसर के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर कहा गया कि राज्यपाल शासन के दौरान उन की किसी प्रकार की मांग को भी पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारी समय-समय पर मांगों को उच्चस्तर पर उठा चुके हैं, लेकिन आजतक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। इस कारण कर्मियों की माली हालत बिगड़ गई है। कर्मचारी उधार मांग कर गुजारा चलाने को मजबूर हैं। दो से अधिक सालों से वेतन नहीं मिला है। अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की ओर से सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें