फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड़ी में डीलर पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव नड़ी के लोगों ने राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए वीरवार को प्रदर्शन कर तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। कहा कि गांव का डीलर उन्हें पिछले कुछ महीनों से समय पर पर्याप्त राशन देने में आनाकानी कर रहा है। सरकार की ओर से निशुल्क मुहैया करवाया जाने वाला राशन भी राशन डीलर अजीत सिंह द्वारा उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से डीलर को बदलने की मांग की है। स्थानीय निवासी बलविंद्र सिंह, कृष्ण लाल, प्रीतम लाल, सोमनाथ, सरसा राम आदि का कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई कीमत से अधिक लेने पर ही लोगों को राशन दिया जाता है, जिसकी जांच की जाए। मशीन पर अंगूठा लगवाने पर राशन डीलर द्वारा कहा जाता है कि मशीन लोगों का राशन खा गई और वह राशन नहीं दे सकता। 90 प्रतिशत ग्रामीणों के राशन कार्ड सही हैं, लेकिन राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव नडी के लोगों का राशन गांव जस्सौर के राशन डीलर के साथ अटैच किया जाए, ताकि लोगों को दूर राशन प्राप्त करने के लिए न जाने पड़े और लोगों को खाद्य व आपूर्ति विभाग की और से तय किया गया राशन मिल सके। चेतावनी दी कि राशन डीलर को नहीं बदला गया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें