फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जिला अध्यक्ष एवं डीडीसी सदस्य चाैधरी शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर इसे कमजोर किया है। हुसैन ने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना है जिसने पूरे भारत में विशेष रूप से पुंछ जैसे पहाड़ी जिलों में अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की दूरदर्शी पहल थी जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी, विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाना था। इसका नाम बदलकर मोदी सरकार गरीबों से पैसा छीनने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हुसैन ने जिला प्रशासन पर उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद हुसैन ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद डाक बंगला में पहली संगठनात्मक बैठक की। इसमें संगठनात्मक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह पुंछ में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस माैके पर ताज मीर, सिकंदर नूरानी, रियाज नाज, वहीद शाह, रशीद कसाना, आसिफ मीर, हाजी फजल, फारूक चौधरी, कुशदेव वर्मा, सुभाष खुजरिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें