फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक अमित सिंह के परिजनों ने पांच घंटे सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित की कोलकाता में हुई मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे परिजन एडीसी के उचित कार्रवाई करवाने के आश्वासन के बाद लोगों ने खत्म किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। खौड़ के गांव ढडोरा (धौंचक) निवासी सैनिक अमित सिंह पुत्र रतन सिंह (यूनिट-17 जैकलाई) की मौत के बाद वीरवार को परिजनों ने अखनूर के निर्दोष चौक को पांच घंटे जाम कर प्रदर्शन किया। अमित के परिजनों की मांग थी कि अमित की मौत की सीबीआई जांच हो।
घंटों मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहने से अखनूर की सभी सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। इसमें स्कूलों के छात्र भी फंसे रहे। इस दौरान एसडीएम अखिल सडोत्रा व एसडीपीओ मोहन शर्मा ने परिजनों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। शाम को एडीसी (कानून एवं व्यवस्था) हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से उनकी मांगों का ज्ञापन लिया। एडीसी के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। एडीसी अमित के माता पिता को अपनी गाड़ी में उनके घर ले गए। वहां उन्होंने परिजनों की मांगें सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में वह उपराज्यपाल से उनकी मुलाकात सुनिश्चित करवाएंगे और अमित की मौत की जांच के लिए उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


अमित के परिजनों का कहना है कि अमित सिंह यूनिट-17 जैकलाई में तैनात था, जबकि उसे 33 कॉर्प्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ सहायक के तौर पर अटैच किया था। परिजनों ने बताया कि अधिकारी अस्थायी रूप से बाहर थे। उनकी अनुपस्थिति में अमित को अधिकारी की पत्नी के सहायक तौर पर तैनात रखा गया। परिजनों के अनुसार अमित ने 9 सितंबर को अपनी माता से और 14 को चाचा से बात कर बताया कि अधिकारी की पत्नी उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। उसे जान का खतरा है। उसकी कभी भी हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी उन्हें सूचना नहीं दे रहा था कि अमित कहां है, और उसके साथ क्या हुआ है।
परिजनों ने बताया कि होटल का मालिक कभी कहता है कि अमित होटल में अकेला आया था। कभी कहता है उसके साथ पूरा ग्रुप था। अब भी अमित के अधिकतर साथियों के फोन बंद हैं। अमित की यूनिट के अधिकारियों ने दो दिनों तक असलियत नहीं बताई। दो दिन बाद बताया कि अमित का पोस्टमार्टम करवा दिया है, और अब उसका शव भेज रहे हैं। परिजनों ने कहा कि अमित का कत्ल हुआ है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच जरूरी है। अमित की मौत की जिम्मेदारी उस सैन्य अधिकारी की पत्नी की है जो उसे प्रताड़ित कर रही थी। अमित के साथ एक और सहायक तैनात था। उसका भी कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक प्रदर्शन जारी रखा और सीबीआई जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान अखनूर के स्थानीय लोगों ने भी बड़ी तादाद में प्रदर्शन कर अमित के परिजनों का साथ दिया। मौके पर सुरिंदर सिंह तहसीलदार अखनूर, जहीर मुश्ताक एसएचओ अखनूर, आदि अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि सैनिक अमित की मौत कोलकाता में हुई है। उसका शव वहां के एक होटल से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें