पुरमंडल। बड़ू मोहल्ला और आसपास के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर पुरमंडल मंदिर के लिए बनाई जा रही सड़क से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों गोविंद राम शर्मा, बलदेव राज, जय कृष्ण, मुकेश शर्मा और चरण दास ने बताया कि इस एप्रोच रोड में एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इस नाले के रास्ते से स्थानीय लोगों का आना जाना है। लोगों ने बताया कि इस नाले के रास्ते से मोहल्ले के अतिरिक्त एक ऐतिहासिक महामाया मंदिर और दो गांवों का रास्ता है। इस पुलिया बनाने के कारण यह रास्ता बंद होने जा रहा है। इस पर लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि इस पुलिया को ऊंचा कर बनाया जाए ताकि इसके नीचे से निकलने वाली गाड़ियां और लोगों को आने जाने के लिए सुविधा बनी रहे। विभाग ने मांग को नजर अंदाज करते हुए पुलिया का निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस पुलिया के निर्माण कार्यों को तब तक रोका जाए, जब तक इस स्थानीय लोगों के आने-जाने के लिए रास्ते का कोई विकल्प नहीं निकल जाता। अन्य लोगों ने बताया कि इस पुलिया के ऐतिहासिक मंदिर एक बड़ू मोहल्ला और तीन गांव के को जाने वाला रास्ता बंद होने को है। कहा कि इस पुलिया के निर्माण कार्य को रोक कर इसका सही विकल्प निकालकर विभाग निर्माण कार्य शुरू करे अन्यथा लोगों को और भी जोरदार प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा।