फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एएसआई की कुचलकर हत्या करने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा के मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सांबा। पशु तस्करों की ओर से एएसआई पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के विरोध में रविवार को सांबा में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

साधु समाज, भाजपा कार्यकर्ता और गो रक्षक दल के युवा विरोध में उतर आए और उन्हाेंने कुछ देर के लिए मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन कर पशु तस्करों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहरा कि एएसआई की हत्या करने वाले पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिला प्रधान आशा रानी, साधु समाज से महंत अवध राम और गो रक्षक दल के युवाओं ने कहा कि विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पशु तस्करों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ये लोग लगातार चिट्टा और पशु तस्करी का कारोबार कर रहे हैं और अब पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर उनकी जान ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गत माह में यह दूसरी घटना है। जब नशा और पशु तस्करों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। पहले बलोल में एसएचओ पर हमला कर घायल किया गया और अब एएसआई पर हमला कर उनकी जान ली है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नशा और पशु तस्करी से निपटने के लिए पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं। साथ ही कानून में प्रावधान लाकर नशा तस्करों से सख्ती से निपटा जाए।
फोटो : सांबा के मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें