नौशेरा। कश्मीर के पहलगाम मे आतंकी हमला मे मारे गए पर्यटको की आत्मा की शांती के लिए बुधवार सायंकाल को नौशेरा के मैन चौक से केंडल मार्च निकाली गई, हाथों में मोमबत्ती लेकर हिंदुओं का नरसंहार बंद करो, बंद करो, पाकिस्तान हाय हाय, हाय हाय के नारे गुंजे, पटेल चौक से कैंडल मार्च मुख्य बस अड्डे से होते हुए वापस में चौक में पहुंचा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र साहनी, व्यापार मंडल नौशेरा के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता राम गोपाल, नगर पालिका के उप प्रधान विशाल गुप्ता आदि ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। संवाद