फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे की ओवरडोज से मरे युवक का शव लेकर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के लोगों ने मंगलवार को पुलिस व आरएस पुरा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

लोग सोमवार को वार्ड नंबर पांच निवासी युवक की ओवरडोज के कारण हुई मौत को लेकर गुस्साए थे। वे क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ विरोध जता रहे थे। गुस्साए लोगों ने ओवरडोज के कारण मारे गए युवक के शव को लेकर वार्ड नंबर पांच से लेकर दलजीत चौक तक रोष रैली निकाली। उल्लनेखनिय है कि सोमवार दोपहर को आरएस पुरा स्थित राजस्व विभाग के खंडहर बन चुके भवन से युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। घटना में मिले सबूत के आधार पर ऐसा लग रहा था कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी। युवक की पहचान बोध राज उर्फ नत्थू (35) निवासी वार्ड नंबर पांच,आरएस पुरा के रूप की गइ थी। मंलगवार को मृृतक युवक का अंतिम संस्कार पुरमंडल में किया गया। समाज सेवक बाबू राम ने कहा कि खुलेआम नशा बेचा जा रहा है, जिसके कारण पहले भी कई युवकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोग चाहते हैं कि नशा बेचने वालों पर और सख्ती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें