फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्थरबाजी के विरोध में दो घंटे तक किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरबाजी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज, एजेंसी
मीरां साहिब। जन्माष्टमी पर शोभायात्रा पर गत दिवस हुई पत्थरबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में लोगों ने जम्मू-आरएस पुरा मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जन्माष्टमी पर मीरां साहिब के तुतड़े गांव से एक शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव किया। उस समय स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आरोपियों के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मंगलवार शाम को गांव तुतडे के ग्रामीणों के साथ अन्य संगठनों के लोगों ने मीरां साहिब स्लैड मोड पर में सड़क मार्ग बंद कर दिया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शोभायात्रा पर पथराव के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। घटना को इतना समय बीतने के बाद अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। प्रदर्शन के चलते 2 घंटे तक सड़क मार्ग बंद रहा।
मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निखिल गोगना, एसडीपीओ आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें