जम्मू। ऑल डेलीवेजर जम्मू-कश्मीर संघर्ष समिति के अध्यक्ष शशि कांत के नेतृत्व में वीरवार को डेलीवेजरों ने महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की कि उनको न्यूनतम वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं। शशि कांत ने कहा कि लंबे समय से न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग सरकार से की जा रही है। सरकार उपेक्षा कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न विभागों में कार्यरत माली, चौकीदार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस उपेक्षा से परेशान हैं। नियमित करने की मांग काफी पुरानी है जिसे सरकार को पूरा करना चाहिए। ब्यूरो