बनतालाब। पटवारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से जम्मू नाॅर्थ और भलवाल में सोमवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटवारखानों में काम नहीं होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारी पटवारियों ने बताया कि उन्हें 2400 रुपये के पे-ग्रेड में रखा गया है जबकि टेक्निकल पे-ग्रेड मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। पटवारियों ने समय पर पदोन्नति की मांग को भी रखा है। उन्हाेंने कहा कि अभी हमने तीन दिन की हड़ताल की है आंदोलन को आगे कैसे बढ़ाना है इसका फैसला तीन दिनों के बाद किया जाएगा। संवाद